Featured मनोरंजन

तीन साल बाद बेटी संग भारत लौट रहीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया इमोशनल नोट

मुंबईः बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लगभग तीन साल बाद भारत वापस लौट रही है। खास बात यह है कि इस बार प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती मैरी भी होंगी। मालती की यह पहली भारत यात्रा होगी। अपने भारत आने की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है।

प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी यूएसए-मुंबई फ्लाइट के बोर्डिंग पास की एक तस्वीर पोस्ट की है और इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा। अभिनेत्री ने लिखा, आखिरकार घर जा रही हूं। करीब 3 साल बाद। प्रियंका के इस पोस्ट के बाद फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड अपने शानदार अभिनय का परचम लहरा चुकीं प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें..मोरबी हादसे पर खड़गे का बयान, बोले- घटना की जांच HC...

इसके अलावा प्रियंका अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले जरा में भी नजर आएंगी। उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कई सालों से अमेरिका में ही रह रही हैं और कोरोना महामारी के बाद अब वतन वापसी कर रही है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…