Home फीचर्ड Priyanka Chopra ने क्रूज पर बिकिनी में पति के साथ दिए पोज,...

Priyanka Chopra ने क्रूज पर बिकिनी में पति के साथ दिए पोज, शेयर की फोटोज्

priyanka-chopra-bold-pic

Mumbai: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। प्रियंका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही जब उनको अपनी बिजी शेड्यूल से समय मिलता है तो वो पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी जोनस (Malti Marie Jones) के साथ समय बिताने का मौका नहीं छोड़ती है।

बेटी और पति के साथ दिखी प्रियंका    

इस बीच प्रियंका और निक की वेकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। दरअसल इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ फ्रांस में वेकेशन एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस क्रूज पर बिकिनी में अपने पति के साथ कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। तो वहीं एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सफेद ड्रेस में बेहर खूबसूरत लग रही है। हर फोटो में प्रियंका का खास अंदाज देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी, शूटिंग से छुट्टी लेकर की पूजा 

साल 2018 में की थी शादी   

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से शादी की है जो उनसे 10 साल छोटे हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी और शादी के बाद साल 2022 में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया। उनका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version