spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डप्रियंका चोपड़ा को एक-दो नही, जितने हो सकें उतने चाहिए बच्चे

प्रियंका चोपड़ा को एक-दो नही, जितने हो सकें उतने चाहिए बच्चे

नई दिल्लीः किक्रेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के माता-पिता बनने के बाद कई और बाॅलीवुड सितारों के पैरेंट्स बनने को लेकर चर्चाएं होने लगी है। अब बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी फैमिली प्लानिंग का मन बना रही हैं। लेकिन उन्हें एक-दो नही, जिनते हो सके उतने बच्चे चाहिए।

यह भी पढ़ें-ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- सपा सरकार में यूपी आने से 12 बार रोका

फिलहाल प्रियंका निक के साथ विवाह करके बेहद खुश हैं और शीघ्र ही वह गुड न्यूज भी सुना सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अब वो भी अपने पति निक जोनास से बच्चा चाहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास संग वर्ष 2018 में दिसंबर में विवाह किया था। प्रियंका और निक के रिश्ते में अक्सर उनके उम्र और संस्कृति को लेकर सवाल उठते रहते हैं।

इस पर प्रियंका ने कहा कि उन्हें निक की संस्कृति में कोई भी समस्या नही हुई। प्रियंका ने कहा कि, निक भारत में वैसे आया था जैसे कोई मछली पानी में आती है। किसी भी कपल की तरह आपको एक दूसरे की आदतों को समझना पड़ता है। प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘व्हाइट टाइगर’ में नजर आयीं थी। जिसमें उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव भी दिखे थे। वैसे भी प्रियंका चोपड़ा के पास हाॅलीवुड प्रोजेक्ट की कमी नही है और अब जल्द ही ‘द मैट्रिक्स 4’ में नजर आएंगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें