देश Featured मनोरंजन

नेशनल जीजू बने Nick Jonas ने जीता भारतीय फैंस का दिल, प्रियंका के पति ने दिया मजेदार रिएक्शन

priyanka chopra, Nick Jonas: बाॅलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अपने भाईयों जो और केविन जोनस के साथ इन दिनों मुंबई में है। मुंबई में आने के बाद बीती रात वो लोलापालूजा मुंबई कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते नजर आए। इस दौरान निक जोनस का प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालों को जमकर स्वागत किया। वहीं कई लोग उन्हें कॉन्सर्ट में जीजू कहते हुए नजर आए। जी हां जैसे ही निक जोनस (Nick Jonas) स्टेज पर पहुंचे वैसे ही लोग उनको जीजू जीजू कहकर बुलाने लगे।

नेशनल जीजू बने Nick Jonas

नेशनल जीजू बने निक जोनस (Nick Jonas) और उनके भाईयों ने भी इंडियन फैंस के इस पर अपना मजेदार रिएक्शन दिया। जो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार को जोनस ब्रदर्स यानी निक, जो और केविन जोनस ने कॉन्सर्ट के पहले दिन अपने हिट गानों पर परफॉर्मेंस दी। वहीं केविन ने निक को ऑडियंस के सामने जीजू के रूप में पेश किया। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनको जीजू जीजू कहकर चिल्लाने लगते हैं। IND vs ENG: नंबर 3 पर लगातार फ्लॉप हो रहे Shubman Gill पर भड़के दिग्गज

Nick Jonas ने जीता फैंस का दिल

हालांकि आपको बता दें कि निक जोनस ने भी भारतीय फैंस का दिल जीतने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। उन्होंने भी मंच पर किंग के साथ मान मेरी जान एक्स आफ्टरलाइफ़ पर भी परफॉर्मेंस दी और गाने का एक हिस्सा हिंदी में गाया। इस कन्सर्ट के बाद जोनस ब्रदर्स को नताशा पूनावाला की पार्टी में देखा गया था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के पति के अलावा बाॅलीवुड के कई सेलेब्स ने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री कर पार्टी में चार चांद लगाया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)