Featured मनोरंजन

मदरहुड लाइफ इंजाॅय कर रहीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी के साथ शेयर की बेहद क्यूट तस्वीरें

मुंबईः बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपनी बेटी मालती मैरी जोनास के साथ इंजॉय करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस बार भी प्रियंका ने बेटी का चेहरा सामने से रिवील नहीं किया है।

प्रियंका ने जो तस्वीरें साझा की है उनमें से पहली तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लेकर पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि उनकी बेटी दूसरी तरफ देख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, प्यार जैसा कोई और कुछ नहीं। मां-बेटी की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस लगातार कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इनमें से कुछ ऐसे हैं, जो प्रियंका से मालती का चेहरा दिखाने की अपील भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट से राहत, 10...

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई, 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और इसके बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक 1 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा इसी साल सेरोगेसी के जरिये मां बनी हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…