Priyanka Chopra ने रेस्तरां ‘सोना’ से बनाई दूरी, आखिर क्यों एक्ट्रेस ने तोड़ दी पार्टनरशिप

14

priyanka-chopra-sona

मुंबईः एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के अलावा बिजनेसवुमन के तौर पर भी अच्छा काम कर रही हैं। शादी के बाद अमेरिका में बसने के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना खुद का रेस्टोरेंट ’सोना’ शुरू किया, लेकिन अब रेस्टोरेंट का मालिकाना हक प्रियंका के पास नहीं रहेगा। उन्होंने दो साल पहले न्यूयॉर्क शहर में ’सोना’ नाम से एक भारतीय रेस्तरां शुरू किया था।

मनीष गोयल के साथ हाफ पार्टनर थीं प्रियंका 

अब तक वह अक्सर इस रेस्टोरेंट से जुड़े किस्से अपने फैन्स के साथ शेयर करती रही हैं। इस रेस्टोरेंट में प्रियंका मनीष गोयल के साथ हाफ पार्टनर थीं और अच्छी खासी कमाई भी कर रही थीं, लेकिन हाल ही में प्रियंका ने रेस्टोरेंट का मालिकाना हक छोड़ दिया है। अब इस रेस्टोरेंट को सह-संस्थापक मनीष गोयल संभाल रहे हैं। अब इस रेस्टोरेंट को मनीष गोयल चलाएंगे। प्रियंका ने ये फैसला क्यों लिया इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें..Uorfi Javed: मिस्ट्री गर्ल को दिल दे बैठीं उर्फी जावेद? लिप…

कहा जाता है कि उन्होंने ’सोना’ का स्वामित्व छोड़ दिया है क्योंकि वह अपने हेयर कलर ब्रांड और प्रोडक्शन कंपनी पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। मनीष गोयल ने इस रेस्टोरेंट के निर्माण में योगदान के लिए प्रियंका को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, “प्रियंका अब हमारी क्रिएटिव पार्टनर नहीं हैं, लेकिन ’सोना’ परिवार का हिस्सा होंगी।“

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)