प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

सोनिया गांधी के बाद कोरोना की चपेट में आयीं प्रियंका, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना पॉजिटिव होने के एक दिन बाद उनकी बेटी एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी शुक्रवार को वायरस की चपेट में आ गईं हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कि उन्हें हल्के लक्षणों के साथ कोविड19 है।

उन्होंने कहा, सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, मैं होम क्वारंटीन में हूं। प्रियंका ने कहा कि मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए थे कि वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें। सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था और अगले दिन परीक्षण में वह कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं। उन्होंने भी चिकित्सकीय सलाह के अनुसार खुद को आइसोलेट कर लिया है।

ये भी पढ़ें..कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर आया उछाल, बीते 24 घंटे...

उल्लेखनीय है कि एक और दो जून को यूपी कांग्रेस की ओर से दो दिवसीय नव संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें प्रियंका गांधी को भी शामिल होना था। लेकिन वह कार्यशाला में सम्मिलित नहीं हुईं। पहले दिन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह सड़क रास्ते दिल्ली चली गईं। कांग्रेस के पदाधिकारियों के मुताबिक सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के चलते प्रियंका गांधी भी दिल्ली वापस चली गईं थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…