उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी लखनऊ, विधायकों-सांसदों से मांगेंगी समर्थन

मुर्मू

लखनऊः राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ का दौरा करेंगी। इस दौरान वह सांसदों और विधायकों समेत एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगी। दौप्रदी मुर्मू शाम 3 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद एनडीए की बैठक शाम 6 बजे लखनऊ के लोकभवन में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होगी। शाम को सीएम आवास पर उनके सम्मान में भोज रखा गया है।

ये भी पढ़ें..यूरोपीय देशों में ओमीक्रोन के नए म्यूटेंट से लौट सकती है कोरोना महामारी

द्रौपदी मुर्मू का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार

भाजपा के प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि मुर्मू शुक्रवार को दोपहर 3 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक अपना दल (सोनेलाल) के नेता आशीष पटेल और निषाद पार्टी के नेता डॉ संजय निषाद करेंगे। मुर्मू देर शाम लोक भवन में भाजपा और उनके सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी और उनसे समर्थन मांगेंगी। शुक्ला ने कहा कि एनडीए के सभी दल के नेता मुर्मू के साथ लोक भवन जाएंगे।

विपक्ष के नेताओं से भी करेंगी मुलाकात

दरअसल बसपा प्रमुख मायावती ने भी NDA के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। संभव है कि मुर्मू उनसे भी मुलाकात करें। भाजपा के सहयोगी दल भी मुर्मू के समर्थन में है। उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिंहा का समर्थन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि द्रौपदी मुर्मू साल 2013 से 2015 तक भाजपा के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य थी। 2002 से 2009 तक भाजपा एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रहीं। उन्होंने साल 2010 और 2013 में मयूरभंज (पश्चिम) के भाजपा जिला प्रमुख के रूप में कार्य किया। इतना ही नहीं उन्होंने 2006 और 2009 के बीच ओडिशा में भाजपा के एसटी मोर्चा की प्रमुख थी। भारत के अगले राष्ट्रपति के लिए मतदान 18 जुलाई से शुरू होगा, जबकि मतगणना 21 जुलाई को होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)