Featured दुनिया

Russia: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खास प्रिगोझिन ने की बगावत, तख्तापलट करने की दी धमकी

russia Russia: मॉस्कोः रूस के निजी सैन्य समूह ’वैगनर’ ने यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) के खिलाफ तख्तापलट की घोषणा की है। ’वैगनर’ (Wagner) के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) हैं। प्रिगोझिन को पुतिन का सबसे भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए ’वैगनर’ (Wagner) के सैनिक राजधानी मॉस्को की ओर मार्च कर रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए रूसी सेना को तैनात किया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने प्रिगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) ने विद्रोह कर दिया और टेलीग्राम चैनल में पुतिन को उखाड़ फेंकने की घोषणा की। इस धमकी के बाद रूसी सेना ने सड़कों पर टैंक उतार दिए हैं। एक समय वैगनर को पुतिन की निजी सेना कहा जाता था। रूस के संघीय सुरक्षा सेवा प्रेस कार्यालय ने कहा कि प्रिगोझिन की धमकी की गंभीरता को देखते हुए कड़े कदम उठाए गए हैं। ’वैगनर’ (Wagner) के सैनिकों को प्रिगोझिन के आदेशों की अवज्ञा करने और उसे हिरासत में लेने के लिए भी कहा जाता है। रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि कीव ने प्रिगोझिन की धमकी का फायदा उठाया है। ये भी पढ़ें..वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की वनडे टीम घोषित, इस... यूक्रेन ने आक्रामक कार्रवाई के लिए 35वीं और 36वीं समुद्री ब्रिगेड की सेनाओं को बखमुत दिशा पर केंद्रित किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) को प्रिगोझिन के आसपास की स्थिति के बारे में सूचित किया गया है। सभी आवश्यक उपाय किये जा रहे हैं। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने घोषणा की कि सशस्त्र विद्रोह का आह्वान करने के आरोप में प्रिगोझिन के खिलाफ एक आपराधिक मामला खोला जाएगा। मामले में वैगनर के संस्थापक को 12 से 20 साल की जेल हो सकती है। रूसी संघीय सुरक्षा सेवा प्रेस कार्यालय ने कहा कि प्रिगोझिन ने उसकी पीठ में छुरा घोंपा है। रूसी संयुक्त सेना के उप कमांडर सर्गेई सुरोविकिन ने वैगनर से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) के आदेश का पालन करने और सभी मुद्दों को शांतिपूर्वक हल करने का आह्वान किया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)