देश Featured दिल्ली

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने लोहड़ी-मकर संक्रान्ति और पोंगल की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, माघ बिहु और पोंगल की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट संदेश में कहा- “लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, माघ बिहू और पोंगल के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। विविधता में एकता के प्रतीक, ये सभी पर्व भारतीय संस्कृति के वाहक हैं। मेरी कामना है कि ये त्योहार सभी देशवासियों के बीच प्रेम, सौहार्द और स्नेह के बंधन को ओर अधिक मजबूत बनाएं।”

ये भी पढ़ें..Sharad Yadav Death: नहीं रहे JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ट्वीट संदेश में कहा- “लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू, पोंगल, उत्तरायण और पौष पर्व के शुभ अवसर पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। जैसे ही सूर्य उत्तरायण में अपनी उत्तर दिशा की यात्रा पर निकलता है, हम देश भर में अपने फसल के मौसम को प्रकृति की उदारता के लिए उल्लास और गहरी कृतज्ञता के साथ मनाते हैं।”

उन्होंने कहा कि भारत में अलग-अलग नामों से जाने जाने वाले ये त्यौहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता में निहित आवश्यक एकता के प्रतीक हैं। यह त्यौहारों का मौसम हमारे सभी नागरिकों के लिए समृद्धि, शांति और खुशी लाए, और हमें जोड़ने वाले सद्भाव और भाईचारे के बंधन को और मजबूत करे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)