देश Featured

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी International Yoga Day की बधाई, राष्ट्रपति भवन में किया योग

International-Yoga-Day International Yoga Day 2023: दुनियाभर में आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत में भी तमाम जगहों पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिनमें नेताओं से लेकर सेलिब्रिटी तक हिस्सा ले रहे हैं। तमाम हस्तियां देशवासियों को सोशल मीडिया के जारिए योग दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इतना ही नही अपनी फोटो पोस्ट कर लोगों को योगा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में योग किया। साथ ही अपनी तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा देश के कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और योग किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में योग (International Yoga Day) किया। जगदीप धनखड़ ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ योग किया। ये भी पढ़ें..International Yaga Day: श्रीराम की नगरी में सूर्य प्रताप शाही की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने किया योग संसद भवन परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम का नेतृत्व ओम बिड़ला ने किया। वहीं देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अपने दिल्ली स्थित आवास पर योग किया. दिल्ली से बीजेपी के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने यमुना नदी पर योग किया तो केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के पुराना किला में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्विट कर लोगों से योग करने की अपील

योग दिवस (International Yoga Day) को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्विटर पर लिखा, "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई! योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है, और पूरी दुनिया के लिए भारत का एक महान उपहार है। के बीच एक संतुलन स्थापित करता है। योग एक योग है। जीवन के प्रति समग्र दृष्टिकोण। योग हम सभी को अपने जीवन में बढ़ती चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाता है। इस दिन, मैं सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आग्रह करता हूं। मैं आपसे इसकी परिवर्तनकारी शक्ति को अपनाने और अनुभव करने का आग्रह करता हूं।" International-Yoga-Day उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सार्वभौमिक भाईचारे का संदेश फैलाने का दिन है। वसुधैव कुटुम्बकम के लिए इस वर्ष का विषय योग हमारी साझा आकांक्षाओं और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। यह इस साल भारत द्वारा आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की थीम के साथ भी पूरी तरह से फिट बैठता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में अपने भाषण में योग को विश्व पटल पर लाने का सार्थक और सफल प्रयास किया। कम से कम संभव समय भारतीय नेतृत्व की दृष्टि की स्वीकृति है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)