Friday, March 28, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदुनियाOdisha train accident: बालासोर ट्रेन हादसे पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जताया...

Odisha train accident: बालासोर ट्रेन हादसे पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जताया दुख, कहा अमेरिका..

Joe Biden

नई दिल्लीः ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की हुई टक्कर में 288 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि 900 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद बालासोर में चारों तरफ अपनों की तलाश और घायलों के इलाज लिए चीख-पुकार मची हुई है। इस हादसे के बाद जहां भारत में हर कोई दुखी है। वहीं हादसे पर दुनियाभर के नेताओं से शोक संवेदनाएं मिल रही हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने भारत में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच गहरे संबंध हैं और भारत के साथ-साथ अमेरिकी जनता भी हादसे से दुखी है।

ये भी पढ़ें..Bageshwar Dham: बाबा धीरेंद्र शास्त्री की अश्लील तस्वीर वायरल ! केस दर्ज

odisha-train-accident

इस हादसे को देश की आजादी के बाद का सबसे बड़ा रेल हादसा माना जा रहा है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी शोक संदेश में अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने कहा, ‘जिल (उनकी पत्नी) और मैं भारत में हुए भीषण ट्रेन हादसे के दुखद समाचार से हतप्रभ हैं। हमारी प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया और इस भयानक घटना में घायल हुए। अमेरिका और भारत के बीच परिवार और संस्कृति के गहरे बंधन हैं। यह बंधन दोनों देशों को जोड़ता है। अमेरिका के लोग इस घड़ी में भारत के लोगों के शोक में शामिल हैं। स्थिति से उबरने के प्रयास जारी हैं और हमारी संवेदनाएं भारत के लोगों के साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए ट्रेन हादसे में करीब 300 लोगों की मौत हो गई है। एक हजार से ज्यादा घायल हैं। हादसे पर दुनियाभर के नेताओं से शोक संवेदनाएं मिल रही हैं। कल प्रधानमंत्री ने इन देशों के प्रति आभार व्यक्त किया था। इस हादसे को देश की आजादी के बाद का सबसा बड़ा ट्रेन हादसा माना जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें