आज देवघर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बाबा वैद्यनाथ मंदिर में करेंगी पूजा-पाठ

0
30
draupadi-murmu

देवघर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को देवघर पहुंचेंगी। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने बाबा मंदिर में विशेष तैयारी की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति के देवघर आगमन के बाद बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूरी विधि व्यवस्था एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ किया जाना है। ऐसे में सोमवार के लिए मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें..भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह में भाग लेंगी राष्ट्रपति, उलीहातु में चल रहीं तैयारियां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जिला प्रशासन ने सुबह नौ बजे से दोपहर 03:30 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश निषेध किया गया हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति के बाबा वैद्यनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कार्यक्रम के बाद आम दिनों की तरह श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर खोल दिए जाएंगे। साथ ही श्रद्धालुओं से जिला प्रशासन ने निवेदन किया है कि वे बाबा वैद्यनाथ मंदिर में सोमवार को दर्शन पूजन के लिए इसी अनुसार अपनी योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।

उल्लेखनीय है कि राज्य स्थापना दिवस की मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड आना हो रहा है। वे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू भी जाएंगी। उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का झारखंड का यह पहला कार्यक्रम होगा।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…