मप्र में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

60
draupadi-murmu

भोपाल: मध्य प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर विविध कार्यक्रम होंगे। शहडोल में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिस्सा लेंगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर बताया है कि, “आज मेरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बात हुई।”

“मैंने राष्ट्रपति को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। वे 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी। संपूर्ण मध्यप्रदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उद्बोधन सुनेगा।”

ये भी पढ़ें-चलती बस में चाकू की नोक पर यात्रियों से लूटपाट करने…

चौहान ने कहा है मध्यप्रदेश की धरती पर राष्ट्रपति का स्वागत है। हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश का निमंत्रण राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें