Tuesday, March 18, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeटॉप न्यूज़राष्ट्रपति मुर्मू का झारखंड दौरा, 15 IPS संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान,...

राष्ट्रपति मुर्मू का झारखंड दौरा, 15 IPS संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान, परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा

रांचीः झारखंड के स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 और 15 नवम्बर को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं, जिसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था के ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। रांची रेंज के डीआईजी अनीश गुप्ता के नेतृत्व में 15 आईपीएस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। इनमें प्रियदर्शी आलोक, धनंजय सिंह, संजय रंजन सिंह, शैलेंद्र वर्णवाल, अजीत पीटर डुंगडुंग, तमिल वानन, निधि द्विवेदी, विनीत कुमार, अश्विनी सिन्हा समेत कई अन्य आईपीएस शामिल हैं।

ये भी पढ़ें..Rajasthan: तेज बारिश व ओलावृष्टि के बाद बढ़ी सर्दी, कई शहरों में लुढ़का पारा

उल्लेखनीय है कि 14 और 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची आ रही हैं। वह रांची में 14 नवम्बर और 15 नवम्बर को खूंटी के उलिहातू स्थित बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा के लिए दो हजार से अधिक पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बल, पारा मिलिट्री फोर्स, बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वॉयड की टीम तैनात रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एक दर्जन आइपीएस अधिकारी, दो दर्जन से अधिक डीएसपी के अलावा 100 के करीब इस्पेक्टर और दरोगा आदि को भी तैनात किया जायेगा। राष्ट्रपति के झारखंड आगमन के पूर्व अधिकारी विधि व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अफसरों के साथ बैठक कर झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की थी।

उल्लेखनीय है कि इस बार स्थापना दिवस पर मोरहाबादी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू उस दिन झारखंड सरकार की नई योजनाओं और नीतियों का शुभारंभ करेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें