दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को असम आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

60
मुर्मू

गुवाहाटीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गुवाहाटी पहुंचेंगी। देश के सर्वोच्च पद पर चुने जाने के बाद असम की यह उनकी पहली यात्रा होगी। मुर्मू राज्य में अपने प्रवास के दौरान कई सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगी। असम की अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू कामाख्या मंदिर का दर्शन करेंगी और कई परियोजनाओं और संस्थानों का उद्घाटन करेंगी।

ये भी पढ़ें..IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 99 रन पर किया ऑल आउट, कुलदीप ने झटके 4 विकेट

हालांकि, आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों ने कहा कि अपनी यात्रा के पहले दिन, मुर्मू भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (आईआईटी-जी), अमीनगांव में एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। बाद में वह पंजाबारी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र और असम एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज, खानापाड़ा में अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

पता चला है कि वह नव निर्मित धुबरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के उद्घाटन समारोह और कुछ अन्य परियोजनाओं में भी हिस्सा लेंगी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मान्यता प्राप्त होने के बाद छात्रों का पहला बैच इस साल धुबरी में प्रवेश लेगा। एनएमसी ने धुबरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए एमबीबीएस की 100 सीटें मंजूर की हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)