President Draupadi Murmu: दिल्ली के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति, सीएम व राज्यपाल ने किया विदा

12

president-draupadi-murmu-cm-hemant-soren

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे का शुक्रवार को समापन कर रांची से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें विदा किया। इस क्रम में राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने हाथ हिलाकर जोहार बोलते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया और दिल्ली रवाना हो गईं।

इससे पहले शुक्रवार सुबह राजभवन में राष्ट्रपति कई गणमान्य लोगों से मिलीं। उन्होंने 25 मई को देवघर में पूजा-अर्चना कर अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत की थी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर (President Draupadi Murmu) आने वाली चौथी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और दो बार राष्ट्रपति के तौर पर प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद बाबा बैद्यनाथ की पूजा कर चुके हैं।

president-draupadi-murmu-with-cm-hemant-soren.

ये भी पढ़ें..जानें क्या है ‘सरना धर्म कोड’, जिसे लागू करने की सीएम ने राष्ट्रपति से…

इस दौरान राष्ट्रपति ने रांची में नवनिर्मित झारखंड हाई कोर्ट भवन का उद्घाटन किया था। दूसरे दिन उन्होंने बिरसा मुंडा कॉलेज में आयोजित महिला स्वयं सहायता सम्मेलन में 25 हजार महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से अपनी प्रतिभा और क्षमता को भी निखारने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेहनत करने से पीछे न हटें। हमें बेहतर करने के लिए दौड़ना होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने कहा कि खुद को एक आदिवासी महिला होने पर गर्व है कि बेटियों और महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में देश के लिए अमूल्य योगदान दिया है। महिलाएं अग्रणी हैं।

इसके बाद राष्ट्रपति शाम चार बजे नामकुम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। फिर देर शाम राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। आज अपनी यात्रा का समापन कर वे दिल्ली लौट गईं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)