President Draupadi Murmu: बाबा के दरबार पहुंचीं राष्ट्रपति, विधि-विधान से की पूजा

20

president-murmu-in-jharkhand

देवघर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे (President Draupadi Murmu in Jharkhand) पर हैं। सबसे पहले उन्होंने देवघर पहुंचकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना की। पुजारियों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा षोडशोपचार पद्धति से की गई।

पूजा के बाद मंदिर श्राइन बोर्ड की ओर से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रपति जैसे ही मंदिर परिसर पहुंचीं, उनके स्वागत में शंखनाद किया गया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर (President Draupadi Murmu) आने वाली चौथी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और दो बार राष्ट्रपति के तौर पर प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद बाबा बैद्यनाथ की पूजा कर चुके हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें..President Draupadi Murmu: झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल ने किया स्वागत

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था –

राजधानी रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। सात आईपीएस अधिकारियों सहित 50 से अधिक डीएसपी और इंस्पेक्टरों के अलावा 3,000 कर्मियों को तैनात किया गया है। जिन रास्तों से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा वहां त्रिस्तरीय सुरक्षा होगी। राष्ट्रपति के सुरक्षा बेड़े में बम निरोधक दस्ते के अलावा जैप, आईआरबी, आरएएफ और जगुआर टीमों को भी तैनात किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर 12 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से दस मिनट बाद बिरसा चौक के लिए रवाना होंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)