प्रदेश उत्तर प्रदेश

छठ पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर, रेणुका नदी के घाट पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ओबरा/सोनभद्र : आगामी छठ पर्व को लेकर गुरुवार को महारुद्र सेवा समिति के प्रबंधक रामआश्रय बिंद, अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह(टीपू) व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, संजय कुमार सिंह एवं देव दीपावली आयोजक सुशील मिश्रा संग्राम ने रेणुका नदी स्थित छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। दशकों से ओबरा छठ घाट पर महारुद्र सेवा समिति द्वारा संचालित छठ पूजा का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जिसमें ओबरा नगर पंचायत के अध्यक्ष ही मेला समिति के नामित अध्यक्ष होते हैं, जिनके देखरेख में ही छठ पर्व का भव्य मेला संपन्न होता है।

नगर पंचायत महारुद्र सेवा समिति द्वारा पूजा स्थल, बेदी, का निर्माण, श्रद्धालुओं व व्रतियों के लिए पूजा स्थल पर टेंट व लाइट, भंडारा, वाहन पार्किंग, देवी जागरण, आने जाने वाले मार्ग का मरम्मत आदि व्यवस्था की जाती है। मौके पर उपस्थित देव दीपावली परिषद के आयोजक सुशील मिश्रा संग्राम मिश्रा शाश्वच मंच श्याम जी मिश्रा नगर पंचायत के बड़े बाबू महेंद्र सिंह, कर्मचारी मुन्नू, नारायण मंडल कुमार सिंह, ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी द्वारा सेक्टर 8 खेल मैदान में, सेक्टर 9, करूणेश्र्वर मंदिर बगल में, बिल्ली पोखरा, सेक्टर 10, मालवी नगर राखी पुल के पास आदि जगह पर छठ महापर्व को लेकर व्यवस्था किया जाता है।

ये भी पढ़ें..कोयंबटूर कार विस्फोट की जांच करेगी एनआईए, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

चुकी छठ घाट पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर रेणुका नदी छठ घाट पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, संजय कुमार सिंह,एस के भंडारी नगर पंचायत के बड़े बाबू महेंद्र कुमार सिंह एवं महारुद्र सेवा समिति बाबा भूतेश्वर दरबार अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, प्रबंधक रामआश्रय बिंद, सचिव मुस्ताक अहमद, मिडिया प्रभारी अजीत कुमार सिंह, वाहिद अंसारी, दिलशाद, विनय सिंह, दिनेश शर्मा, लोकनाथ पांडे, विजय नाटे , रितिक कुमार, सोनू, लड्डू, देवी इत्यादि मंदिर के सभी सेवकगण उपस्थित रहे।

- अरविन्द कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…