फोटो

गोद भराई की रस्म में आलिया के चेहरे पर नजर आया प्रेग्नेंसी ग्लो

मुंबईः बॉलीवुड जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की गोदभराई का रस्म पूरी की गयी। गोदभराई की रस्म में परिवार के सदस्यों के अलावा बेहद करीबी लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में आलिया की बहन शाहीन भट्ट, रणबीर की मां नीतू कपूर, उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, चचेरी बहन करिश्मा कपूर और शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी मुंबई के पाली हिल इलाके में वास्तु घर पहुंचीं।

वास्तु वही जगह है जहां दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। रणबीर की बहन रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर गोद भराई की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने आलिया और रणबीर के साथ तस्वीरों को ‘मम्मी टू बी’ और ‘डैडी टू बी’ के रूप में कैप्शन दिया। इस अवसर के लिए, आलिया ने एक सुंदर पीले रंग के शूट में बेहद खूबसूरत नजर आयी। जबकि रणबीर ने एक पीच रंग का कुर्ता और सफेद पजामा पहना हुआ था।

ये भी पढ़ें..विवाहित महिला का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पुलिस आरोपियों के तलाश...

‘ब्रह्मास्त्र- के निर्देशक अयान मुखर्जी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए क्योंकि वह रणबीर के बहुत करीबी हैं। उन्होंने अब तक अपने तीनों निर्देशनों में उनके साथ काम किया है। इस अवसर पर आलिया के करीबी अनुष्का रंजन और आकांक्षा रंजन भी मौजूद थे। रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी अपनी, आलिया, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन, आलिया की मां सोनी राजदान, निताशा नंदा, रीमा जैन, अनीसा मल्होत्रा जैन, नीला देवी और अन्य की एक समूह तस्वीर साझा की है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…