उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

UP: मणिपुर जैसी घटनाएं देश के लिए शर्म की बात, सुमैया राना ने BJP पर साधा निशाना

sumaiya rana प्रयागराजः देश के मशहूर शायर मुनव्वर राना की सुपुत्री एवं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सुमैया राना (sumaiya rana) का सोमवार को प्रयागराज पहुंची। जहां सपा कार्यालय में महिला सभा की पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत एवं अभिनन्दन किया। सपा महिला सभा की बैठक को संबोधित करते हुए सपा नेत्री सुमैया राना ने देश में महिलाओं के साथ बढ़ रहें अत्याचार, हिंसक एवं अपमानजनक घटनाओं को दुर्भाग्य पूर्ण एवं देश के लिये शर्म की बात कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र में जबसे एनडीए सरकार सत्ता रूढ़ हुई है देशवासियों में आपसी भाई चारा और सामुदायिक माहौल बिगड़ा है। सबका साथ, सबका विकास का नारा देकर सत्ता हथियाने वाली एनडीए गठबंधन से देश की जनता का मोह भंग हो चुका है।

2024 में सभी 80 सीटे जीतेगा गठबंधन इंडिया

धर्म एवं जाति को लेकर आये दिन देश के कई हिस्सों में हिंसक एवं अपमानजनक घटनाये हो रहीं हैं जिस पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सहित कुल 26 दलों के गठबंधन "इण्डिया" को मजबूत विकल्प बताते हुए दावा किया कि 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करते हुए केंद्र की सत्ता पर इण्डिया गठबंधन का कब्ज़ा होगा। उन्होंने महिला सभा के सभी पदाधिकारियों, कार्य कत्रियों से पूरी मजबूती के साथ गठबंधन की जानकारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में महिलाओं के हितों को लेकर किये गए कार्यों के प्रचार प्रसार पर जोर देने की अपील किया। ये भी पढ़ें..UP: गोरखपुर के पनियाला को मिला GI टैग, जामुन जैसा दिखने वाला ये फल औषधि गुणों से है भरपूर शहर की सीमा में प्रवेश करने पर सपा नेत्री सुश्री सुमैया राना (sumaiya rana) का महानगर महासचिव रविन्द्र यादव, हरि ओम साहू, छात्र नेता आदिल हमजा ,मो.अजहर,आदि ने तेलियरगंज में स्वागत किया। सपा नेत्री ने करेली,दरियाबाद,नैनी,मोहल्लों में पार्टी के नेताओं, समर्थकों के आवास पर लोंगो से मुलाक़ात कर इण्डिया गठबंधन की जानकारी के साथ ही एकजुटता के साथ एनडीए सरकार को सत्ता से बाहर करने की अपील भी किया।

सपा की महिला सभा ये नेता भी थे मौजूद

सपा कार्यालय में संपन्न बैठक में सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव, सुरेखा साहू, सारिका यादव, सविता कैंथवास, गुड्डी यादव, उर्मिला सिंह, कंचन श्रीवास्तव, रेनू, यमुनापार अध्यक्ष सत्य भामा मिश्रा, गंगापार अध्यक्ष प्रतिमा रावत, पद्मा यादव, सरिता सिंह, सुषमा यादव, माया रावत, रजनी शर्मा, अनीता देवी आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहीं। (रिपोर्ट- वेदानंद विश्वकर्मा, प्रयागराज) (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)