Tuesday, March 25, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमGST अधिकारी बनकर ज्वेलर्स से लूट लिया 10 किलो सोना, पुलिस ने...

GST अधिकारी बनकर ज्वेलर्स से लूट लिया 10 किलो सोना, पुलिस ने जाल बिछाकर…

 

नई दिल्लीः बाहरी दिल्ली के रानी बाग में ज्वैलर से 10 किलो सोने की लूट के मास्टरमाइंड को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने फर्जी जीएसटी (GST) अधिकारी बनकर ज्वैलर्स से लूटपाट की थी। लूटे गए सोने की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

रास्ते मिले थे फर्जी अधिकारी

पुलिस के मुताबिक इस मामले में 14 जुलाई को रानी बाग थाने में शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता ज्वैलर ने बताया कि उसने अपने दो कर्मचारियों बलराज सिंह और राजन बाबा को करोल बाग से सोना लेने के लिए भेजा था। कार। दोनों कर्मचारी सोना लेकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें दो युवक मिले। दोनों ने खुद को जीसीटी अधिकारी बताया। उन्होंने खुद अपना आईडी कार्ड भी दिखाया और कहा कि आप जो सोना ले जा रहे हैं वह अवैध है। इसके बाद कर्मचारियों ने अपने मालिक रवींद्र सिंह से इन दोनों की बात कराई। उन्होंने कहा कि हम सोना ले जा रहे हैं। अगले दिन जीएसटी कार्यालय आकर सोना ले लें। इसके बाद दोनों फरार हो गये।

यह भी पढ़ेंः-मसूरी में दिखा खौफनाक मंजर, भारी बारिश के बाद नेशनल हाईवे का धंसा बड़ा हिस्सा

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

इस संबंध में रानी बाग थाने में मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से आठ सोने की प्लेटें बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस पूरे मामले में ज्वैलर्स की दुकान पर काम करने वाला एक कर्मचारी भी शामिल पाया गया है। वह आरोपियों को पूरी जानकारी मुहैया कराता था। उसके समेत एक आरोपी फरार है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें