देश Featured मनोरंजन

Poonam Pandey का हुआ निधन, सदमे में फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री

Poonam Pandey: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम पांडे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री के निधन की खबरें शुक्रवार की सुबह आई। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेत्री का सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है। अभिनेत्री के निधन की खबरें सुनने के बाद कई फैंस हैरान हैं और उनको यकीन नहीं हो रहा है कि, अब वो हमारे बीच नहीं है।

अभिनेत्री के निधन की खबरें सुन फैंस हैरान

अभिनेत्री के निधन की पुष्टि खुद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी गई है। पोस्ट में इस बुरी खबर को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, यह सुबह हमारे लिए दुखदायी है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। हर व्यक्ति जो कभी भी उनसे मिला, उसे उनका प्रेम मिला। दुख के इस समय में, हम अपनी गोपनीयता का अनुरोध करते हैं। हम उनके द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए उन्हें प्यार से याद करेंगे।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

कोरोना से परेशान होकर पूनम पांडे ने किया ये काम, वायरल हुआ वीडियो अभिनेत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर किए गए पोस्ट को देखकर कई लोग हैरान हैं और कमेंट करते हुए अपनी हैरानी जता रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इस पर पोस्ट करते हुए हैरानी जताई और अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री पूनम पांडे महज 32 साल की थी। इतनी कम उम्र में अभिनेत्री के निधन से सभी लोग हैरान हैं। पूनम पांडे ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत साल 2013 में फिल्म ‘नशा’ से किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री को उनके बोल्ड बयानों की वजह से ज्यादा जाना जाता है। उन्होंने एक बार नहीं कई बार बोल्ड बयान से जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)