Featured मनोरंजन

हैप्पी बर्थडेः शादी, अफेयर, पिता महेश भट्ट के साथ लिपलाॅक... विवादों से जुड़ा रहा पूजा भट्ट का नाम

pooja-bhatt मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस व डायरेक्टर पूजा भट्ट आज 24 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि पूजा भट्ट अब एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ काम किया है। पूजा भट्ट को 90 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में माना जाता था। उनका पेशेवर जीवन चर्चाओं में था। साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही। शादी, अफेयर, बॉलीवुड अभिनेता द्वारा पिटाई और पिता महेश भट्ट के साथ लिपलॉक ने पूजा को हमेशा चर्चा का विषय बना दिया है। उनका जीवन काफी विवादों से जुड़ा रहा है। पूजा भट्ट का जन्म 24 फरवरी 1972 को मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के परिवार में हुआ था। अभिनेत्री पूजा भट्ट को पहली फिल्म सिर्फ 17 साल की उम्र में मिल गई थी। पूजा की पहली फिल्म ''डैडी'' थी। इसके बाद पूजा भट्ट ने ''दिल है कि मानता नहीं'', ''सड़क'', ''सर'' और ''चाहत'' समेत कई फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता। हालांकि पूजा का करियर लंबा नहीं है, लेकिन उनकी कुछ फिल्में यादगार हैं। ये भी पढ़ें..Mrs Chatterjee Vs Norway Trailer: मां के संघर्ष की दमदार कहानी... पूजा भट्ट अपनी निजी जिंदगी में भी काफी सुर्खियों में रहीं। उन्होंने साल 2003 में फिल्म पाप का निर्देशन किया था। इस दौरान मनीष मखीजा से उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। कुछ दिन एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली। लेकिन, पूजा की ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और कुछ दिन बाद ही उनका तलाक हो गया। इसके बाद पूजा ने फिल्म जिस्म को प्रोड्यूस किया। इस दौरान वह एक्टर रणवीर शौरी को पसंद करने लगीं। लेकिन उनका यह रिश्ता भी नहीं चला और दोनों में अक्सर झगड़े होने लगे। पूजा ने रणवीर पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। 90 के दौर में जब पूजा भट्ट की फिल्में हिट हो रही थीं और वे खुद को एक सफल अभिनेत्री के तौर पर इंडस्ट्री में स्थापित कर रही थीं, उसी समय एक मैगजीन कवर पर उनका उनके पिता महेश भट्ट के साथ लिपलाॅक की फोटो ने तहलका मचा दिया था। महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में यह भी कह दिया था कि अगर पूजा उनकी बेटी नहीं होती, तो वे उनसे शादी कर लेते। इसके बाद पूजा भट्ट को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)