Ranchi: रांची में एंफीबियस एक्सकेवेटर मशीन से हुई तालाब की सफाई

11

ranchi-nagar-nigam-bought-amphibious-excavator-machine

रांची: रांची नगर निगम क्षेत्र के नदी-तालाबों से गाद साफ करने के लिए निगम ने एंफीबियस एक्सकेवेटर मशीन (amphibious excavator machine) खरीदी। निगम प्रशासक अमित कुमार की मौजूदगी में बुधवार को बड़ा तालाब से मशीन का परिचालन शुरू हुआ और सफाई की गयी।

प्रशासक ने कहा कि रांची शहर में पहली बार जलाशयों की गाद साफ करने के लिए एंफीबियस एक्सकेवेटर मशीन (amphibious excavator machine) लायी गयी है। रांची शहर के सभी प्रमुख जलाशयों की व्यापक सफाई की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह मशीन खरीदी गयी है। रांची नगर निगम ने करीब 3.15 करोड़ रुपये की लागत से यह मशीन खरीदी है। इसे सबसे पहले बड़ा तालाब में उतारा गया। इस मशीन की खासियत यह है कि इसकी बीम करीब 50 फीट लंबी है, जो तालाब की गहराई तक जाकर अंदर जमी गाद को बाहर निकाल देती है। यह मशीन गाद निकालने के साथ-साथ तालाब की गहराई बढ़ाने में भी उपयोगी है।

ये भी पढ़ें..अब रांची से विशाखापत्तनम जाना होगा आसान, हर बुधवार चलेगी स्पेशल ट्रेन

उन्होंने बताया कि इस मशीन (amphibious excavator machine) का उपयोग निगम क्षेत्र के सभी जलाशयों से गाद निकालने के लिए किया जायेगा। प्रशासक ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भविष्य में किसी भी जलाशय में कूड़ा-कचरा न फेंकें। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों में ही कूड़ा डालें और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। मौके पर उप प्रशासक रजनीश कुमार, सहायक प्रशासक ज्योति कुमार सिंह, सहायक प्रशासक शीतल कुमारी, सिटी मैनेजर व निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)