मोतियों की तरह दिखने वाला अनार रखता है सेहत का पूरा ख्याल

0
198

नई दिल्लीः अनार सेहत के लिए किसी वरदान से कम नही होता है। अनार के दाने किसी खूबसूरत मोती की तरह दिखते हैं। यह दिखने में जितना खूबसूरत होता है। इसके सेवन से आप भी चमकदार और चुस्त-दुरूस्त हो जाएंगे। अनार शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। साथ ही यह कई बीमारियों से भी हमारी रक्षा करता है। अनार सेहत ही नही आपकी खूबसूरती का भी ख्याल रखता है। अनार के सेवन से त्वचा पर भी चमक आती है और त्वचा संबंधी समस्याएं भी समाप्त हो जाती हैं। इसके साथ ही अनार के सेवन से त्वचा से संबंधित सूजन, त्वचा पर बढ़ती उम्र का प्रभाव और बैक्टीरियल इन्फेक्शन को भी दूर किया जा सकता है। अनार खाने से बाल भी मजबूत और मुलायम होते है।

अनार में कई तरह के तत्व पाये जाते हैं। अनार हर मौसम में खाना बेहद लाभदायक साबित होता है। यदि किसी व्यक्ति को तनाव रहता है तो फिर उसे अनार जरूर खाना चाहिए या फिर इसका जूस भी पी सकते है। इससे पर्याप्त मात्रा में विटामिन पाया जाता है जो तनाव को दूर कर शरीर को स्वस्थ रखने में बेहद मददगार साबित होता है। अनार में फ्लेवोनॉइड्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कैंसर से बचाता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को दूर रखने के लिए रोजाना अनाज जरूर खाना चाहिए। अनार मस्तिष्क के विकास में भी काफी हितकर होता है। इसके रोजाना सेवन से भूलने के बीमारी खत्म हो जाती है। मधुमेह के मरीजों के लिए अनार औषधि की तरह काम करता है। अनार शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है। जिससे मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी में भी आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें-  चेन्नई टेस्ट : पहले बैटिंग करेगा भारत, कुलदीप की होगी वापसी…

अनार में फाइबर व अन्य जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं जो पाचन तंत्र को भी मजबूत रखता है। जिसके चलते कब्ज और पेट संबंधी कई अन्य बीमारियां दूर रहती हैं। इसके अलावा अनार में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी समस्या को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। अनार में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल व एंटीवायरल गुण भी पाये जाते हैं। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यदि कोई व्यक्ति जोड़ो के दर्द से परेशान रहता है तो फिर उसे अनार का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि अनार में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो ऑर्थराइटिस जैसी बीमारी में फायदेमंद साबित हो सकता है।