Karnataka Election: 9.17 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट, बुजुर्ग व दिव्यांगों को मिली यह सुविधा

0
27

बेंगलुरु: कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। राज्य के कुल 5.21 करोड़ मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे, वहीं इस बार 9.17 लाख युवा पहली बार अपना मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसी वजह से माना जा रहा है कि कर्नाटक में शासन का फैसला युवाओं के हाथों में होगा।

कर्नाटक में चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी भी राज्य के लोगों व पहली बार वोटिंग करने वाले युवाओं से बड़ी संख्या में बूथों में जाकर वोट डालने का आग्रह किया है। बता दें कि कर्नाटक के अलावा आज जालंधर लोकसभा सीट, दो राज्यों की तीन विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के साथ ही मेघालय की सोहिओंग सीट पर भी आज ही वोटिंग हो रही है। इन सभी सीटों के साथ ही 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनावा के परिणाम आ जाएंगे।

ये भी पढ़ें..Unnao: पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, छानबीन में…

घर पर मतदान करने की सुविधा –

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटरों को सुविधा देते हुए चुनाव आयोग ने 80 साल की उम्र के बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए घर पर ही वोट डालने की सुविधा दी है। इस सुविधा से यह माना जा रहा है कि इस साल मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सकती है।

विशेष बूथ की व्यवस्था –

कर्नाटक में 5.21 करोड़ वोटरों में 2.59 करोड़ महिला व 2.62 करोड़ पुरुष वोटर हैं। इसके अलावा 16 हजार 976 वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है। कर्नाटक में 4 हजार 699 ट्रांसजेंडर वोटर भी हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने ट्रांसजेंडरों व कमजोर आदिवासी समूहों के लिए विशेष बूथ की भी व्यवस्था की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)