Featured राजस्थान

पानी के बदले मिली पुलिस की लाठियां और डंडे, कई महिलाओं के फूटे सिर

police-lathi-charged-women-in-jodhpur
जोधपुरः भीषण गर्मी के इस समय पानी की किल्लत शहर और आस पास के ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रही है। नहर बंदी का असर दिखने लगा है। कई इलाकों में पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान होने लगे है। रविवार को शहर के निकटवर्ती खोखरिया गांव में महिलाओं को पुलिस की लाठियों का भाजन बनना पड़ा। प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने लाठियां तक भांज दी। इससे तनाव व्याप्त हो गया। देर रात तक इस बारे में गहमागहमी बनी रही। हालांकि आसमान से आपदा का पानी बरस रहा है। ऐसे में घरों के नल सूखे पड़े हैं। नहरबंदी के कारण शहर के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत हो गई है। रविवार को शहर के नजदीकी गांव खोखरिया की करीब 50 महिलाएं दोपहर 12 बजे के करीब जोधपुर-जयपुर हाईवे पर आ गईं और पत्थर डालकर हाईवे जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक महिलाएं सडक़ पर बैठी रहीं और जिला प्रशासन हाय - हाय, पानी हमारा अधिकार के नारे लगाती रहीं। महिलाएं भी चालकों से उलझ गईं। बनाड़ थाने के पुरुष कर्मी मौके पर पहुंचे और महिलाओं से बातचीत करने लगे। लेकिन महिलाएं हाईवे से नहीं हटीं। ये भी पढ़ें..Manipur Violence: फिर बेकाबू हुए हालात, कई जिलों सुरक्षा बलों और उग्रवादियों में मुठभेड़, 40 उग्रवादी ढेर

पुलिस से हुई तीखीं नोंकझोंक

रात 1.30 बजे तक करीब एक घंटे तक महिलाएं धरने पर बैठी रहीं, इतनी देर तक चालक सिंगल लेन से निकले। जबकि बड़े वाहन खड़े रहे। दोपहर करीब 1.30 बजे महिलाओं की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने आक्रोशित महिला पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई महिलाओं को गंभीर चोटे आई तो कई के सिर फूट गए। वहीं खड़ी एक महिला ने पुलिस की इस हरकत का वीडियो बना लिया। महिलाओं का कहना था कि पानी की मांग करती महिला पर पुरुष पुलिसकर्मी लाठी कैसे बरसा सकता है।

खोखरिया में असर बनी पानी की किल्लत

जोधपुर में नहरबंदी चल रही है। नहर की मरम्मत के चलते पानी नहीं आ रहा है। नहर का पानी पंजाब से 8 जून तक पहुंचना है। बनाड़ थाना इलाके के खोखरिया गांव में महिलाओं को जल-संकट से रोजाना जूझना पड़ रहा है। कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं का गुस्सा परवान चढ़ा। रविवार को महिलाएं सडक़ पर उतर गईं।

पेयजल सप्लाई बुरी तरह प्रभावित

शहर के ग्रामीण इलाकों में नहरबंदी के कारण पेयजल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। गर्मी के कारण दूसरे स्रोतों से भी पानी की कम सप्लाई की जा रही है। उपलब्ध पानी में ही जोधपुर के कई इलाकों को 10 दिन और गुजारने होंगे। आंदोलन करने वाली महिलाओं ने कहा कि वे पिछले लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रही हैं। इसके लिए जिला कलेक्टर से लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों तक गुहार लगा चुके। हर बार आश्वासन मिलता है, कोई स्थायी समाधान नहीं किया जाता। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)