Tuesday, March 25, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस के हत्थे चढ़ा कई मामलों में वांछित खालिस्तानी आतंकवादी

पुलिस के हत्थे चढ़ा कई मामलों में वांछित खालिस्तानी आतंकवादी

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस ने पंजाब पुलिस की मदद से खालिस्तान समर्थक आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मी और मलतानी सिंह का साथी जगदेव सिंह उर्फ जग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जानकीपुरम के सचिवालय चैराहा सेक्टर सी के पास दबोचा। वह विरोधी गतिविधियों के कई मामलों में वांछित था और पंजाब पुलिस उसे काफी दिनों से तलाश रही थी। इससे पहले खालिस्तानी आतंकी जगदेव सिंह जग्गा का एक साथी पंजाब में गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में जानकारी मिली कि सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जगदेव सिंह उर्फ जग्गा लखनऊ जा रहा है। इस जानकारी पर अमृतसर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल से इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह के नेतृत्व में दस पुलिसकर्मियों की टीम लखनऊ पहुंची और लखनऊ पुलिस के सहयोग से जग्गा को गिरफ्तार कर लिया गया।

पंजाब के फिरोजपुर जिले के फतेहगढ़ सकरा थाना जीरा गांव निवासी आतंकी जगदेव सिंह जग्गा पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर पंजाब में आर्म्स एक्ट समेत करीब नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जल्द ही आतंकी को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेगी। जग्गा के खिलाफ सात फरवरी को अमृतसर की कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। उसका संबंध खालिस्तान समर्थक आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मी, मलतानी सिंह व अन्य राष्ट्र विरोधी तत्वों से है। परमजीत सिंह इंग्लैंड में रहकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त है।

यह भी पढ़ें-झील में आयीं दरारों पर नेताल ने उत्तर प्रदेश प्रशासन को…

उल्लेखनीय है कि जगदेव सिंह उर्फ जग्गा 2019 में 23 मार्च से 19 अक्टूबर तक व 2020 में 26 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक अमृतसर की जेल व गुरदासपुर की जेल में सजा काट चुका है। परमजीत सिंह पम्मी और मलतानी सिंह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। ये दोनों इंग्लैंड और जर्मनी में रहकर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते आ रहे हैं। यह संगठन असलहों और कारतूस की खरीद फरोख्त के लिए धन भी मुहैया करा रहा था। गिरफ्तार आरोपित ने मध्य प्रदेश से असलहों की खरीद फरोख्त भी की थी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें