Featured राजस्थान करियर

Rajasthan Constable भर्ती 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, 2 जुलाई को परीक्षा

कांस्टेबल

जयपुरः प्रदेश में राजस्थान पुलिस द्वारा 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित की गई पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा अब दोबारा 2 जुलाई को आयोजित की जायेगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिनीता ठाकुर ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती 2021 की 14 मई 2022 को दूसरी पारी में आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों की दुबारा लिखित परीक्षा 2 जुलाई की सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें..Tamil Nadu: कोविड के एक्टिव केस 10 हजार पार, स्कूल-कॉलेजों को एडवाइजरी जारी

292 केंद्रों पर होगी परीक्षा

बता दें कि परीक्षार्थियों को सुबह 7 बजे से पूर्व परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा। सुबह 7 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने बताया कि इस परीक्षा के लिए 25 जिलों में 292 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। दुबारा आयोजित की जा रही इस परीक्षा में 1 लाख 72 हजार परीक्षार्थी भाग ले सकेगें। अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र की जानकारी राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

ऐसा होगा कांस्टेबल परीक्षा का पैटर्न

रीजनिंग एंड बेसिक नॉलेज ऑफ कंप्यूटर में कुल 60 अंकों के 60 प्रश्न होंगे। जनरल नॉलेज, साइंस एंड टेक्नोलॉजी और करंट अफेयर्स के लिए 35 अंकों के 35 प्रश्न होंगे। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों/नियमों के बारे में जानकारी के लिए 10 अंकों के 10 प्रश्न और राजस्थान सं संबंधित सामान्य ज्ञान के लिए 45 अंकों के 45 प्रश्न होंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
फिर राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2021 की पुन: परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें। अब, ‘Get Admit Card’ लिंक पर जाएं। एक नया पेज ओपन होगा। अपना लॉग इन क्रेडेंशिल सबमिट करें। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा। उसके बाद राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)