मुम्बई बांद्रा वर्ली सी लिंक हादसे के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

33

मुंबई: मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार तड़के हुए हादसे के आरोपी इरफान अब्दुल रहीम बेलकिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वाहन चालक ने बुधवार तड़के चार अन्य वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

 अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान इरफान ए. बेलकिया के रूप में की गई है, जिस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत तेज गति से गाड़ी चलाने और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बीलकिया से प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, अपने मोबाइल फोन के चार्जर को प्लग करने की कोशिश के दौरान हादसा होने की बात कही। उसकी हुंडई कार बांद्रा वर्ली सी लिंक में तीन गाड़ियों और एक एम्बुलेंस से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें-जलपाईगुड़ी बाढ़: जिलाधिकारी से मुख्य सचिव ने मांगी रिपोर्ट

पीड़ितों में टोल-पोस्ट पर काम करने वाले चार कर्मचारी भी शामिल हैं। जो सी लिंक पर इस हादसे से पहले हुए हादसे में पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे थे, एम्बुलेंस को बुलाया गया था और दो अन्य वाहन उनकी मदद करने के लिए रुके थे। तभी एक और हादसा हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा के दिन तड़के त्योहार के दिन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया था।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें