ये है दुनिया का सबसे जहरीला मशरूम, जिसे छूने मात्र से हो जाएंगे बीमार…

69
मशरूम

नई दिल्लीः मशरूम का आमतौर पर सब्जी में इस्तेमाल किया जाता है। आज के समय में इसका नूडल्स, बर्गर, सैंडविच और पिज्जा को स्वादिष्ट बनाने में इसका प्रयोग हो रहा है। मशरूम में कई तरह के पोस्टिक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करते है।

ये भी पढ़ें..एक ऐसी जगह जहां किराए पर मिलती है पत्नी, अजीबो-गरीब है यहां की प्रथा…

मशरूम हमारी सेहद के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसमें कई महत्वपूर्ण खनिज और विटामिन होते हैं। साथ ही ये फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत होता है। लेकिन, सभी तरह के मशरूम खाने लायक नहीं होते हैं, कुछ मशरूम जहरीले भी होते हैं। जिन्हें छूने मात्र से ही आप बीमार पड़ सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक मशरूम के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत ही खतरनाक है।

मशरूम

मशरूम खाने के शौकीन रहे सावधान

यदि आप भी मशरूम खाने के शौकीन है तो जरा संभल के सबसे पहले आप इसकी वैरायटी के बारे में जान लेना बहुत जरूर, क्योंकि कुछ मशरूम बेहद जहरीले व खतरनाक होते हैं, जिन्हें छूने मात्र से ही आप बीमार पड़ सकते हैं। वैज्ञानिकों ने ऐसे ही एक जहरीले मशरूम की प्रजाति का पता लगाया है, जिसका नाम पॉइजन फायर कोरल है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड, जापान और कोरिया में पाए जाने वाला ये लाल रंग का मशरूम खाना तो दूर छूने मात्र से आप बीमार पड़ जाएंगे। इस जहरीले मशरूम को सबसे पहले चीन में 1895 में खोजा गया था। इसका वैज्ञानिक नाम पोडोस्ट्रोमा कॉर्नू-डामा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले इसे इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में भी देखा गया था।

कई लोगों की जा चुकी है जान-

खबरों की की माने तो, इसके जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की जान जा चुकी है। बताया जा रहा है कि लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था। इसके बाद उनकी मौत हो गई थी।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कवक बहुत ही जहरीला होता है। अगर कोई इसको गलती से खा ले तो उसका ऑर्गन फेल होने लगते हैं। धीरे धीरे इंसान के अंग काम करना बंद कर देते हैं। सबसे खास यह है कि यह दिमाग को भी नुकसान पहुंचता है। इतना ही नहीं इस कवक को छूने मात्र से ही शरीर में सूजन हो सकती है। बता दें कि मशरूम को कई जगह कुकुरमुत्ता के नाम से भी जाना जाता है। यह एक तरह का फंगस होता है, जो बरसात के दिनों में उगता है।

ये भी पढ़ें..पंजाब सरकार ने प्रतिदिन स्कूलों में 10 हजार RT-PCR टेस्ट करने के दिए आदेश

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)