देश मध्य प्रदेश Featured

PM मोदी आज देश को 5 वंदे भारत की देंगे सौगात, भोपाल में हरी झंडी दिखाएंगे करेंगे रवाना

Vande Bharat Express Train Vande Bharat Express Train-भोपालः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) भोपाल प्रवास पर रहेंगे। वह सुबह 10:30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पांच वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें हैं - भोपाल (रानी कमलापति) - इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस; धारवाड़-बैंगलोर वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस। इनमें से अंतिम तीन को वह वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी पंकज मित्तल ने दी।

इन पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

इसकी जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी पंकज मित्तल ने बताया कि भोपाल (रानी कमलापति)-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) मध्य प्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच आसान और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी और क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन और धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। इसके अलावा, बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा। ये भी पढ़ें..भोपाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की दहाड़, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहा देश का मान और सम्मान

इन रूटों पर दौड़ेगी ट्रेनें

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली यह ट्रेन पर्यटकों, छात्रों और व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगी। धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहरों-धारवाड़ और हुबली को राज्य की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी। इससे क्षेत्र के पर्यटकों, विद्यार्थियों, उद्योगपतियों आदि को काफी लाभ होगा। गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा से पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा में मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी। इससे गोवा और महाराष्ट्र दोनों के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम मोदी का रोड़ शो रद्द

इससे पहले राजधानी भोपाल में राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक उनका करीब 350 मीटर लंबा रोड शो होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया है। प्रदेश भाजपा ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। पीएम मोदी मंगलवार को अपने भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश को दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे, जिसमें इंदौर से भोपाल और भोपाल से जबलपुर ट्रेनें शामिल हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)