PM Modi ने एक घंटे तक किया रांची एयरपोर्ट पर मौसम सुधरने का इंतजार

22
birsa-munda-airport

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से रविवार सुबह 09.05 मिनट पर रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वो जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे लेकिन मौसम खराब की वजह से उनको अभी रांची एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा है। बता दें, जमशेदपुर पहुंचकर पीएम मोदी (PM Modi) कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी की झलक पाने को पहुंचे भारी संख्या में लोग   

वहीं पीएम मोदी (PM Modi) के एयरपोर्ट पर इंतजार करने की खबर सुनते ही भारी संख्या में लोग देखने-सुनने पहुंच रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री से रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुलाकात कर बाहर निकलने पर भाजपा के कई सांसदों-विधायकों ने बताया कि, अभी जमशेदपुर के लिए उड़ान भरने में देरी हो सकती है।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने बताया कि, मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री एक घंटे तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ही रहेंगे। पीएमओ के अनुसार ही आगे का कार्यक्रम तय होगा।

भाजपा विधायक सीपी सिंह ने दी जानकारी 

जानकारी देते हुए भाजपा विधायक सीपी सिंह ने बताया कि, यह भी संभव है कि रांची एयरपोर्ट से ही ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन और अन्य योजनाओं की सौगात दे सकते हैं। इसे लेकर एयरपोर्ट पर भी वैकल्पिक तैयारियां की गई है। हालांकि, अभी जमशेदपुर उड़ान भरने लिए प्रतीक्षा की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Boondi Road Accident : सड़क हादसे में खाटूश्याम जा रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, तीन गंभीर रुप से घायल

टाटा नगर स्टेशन पर जोरदार तैयारियां   

बता दें, जमशेदपुर में प्रधानमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री का सुबह करीब 10 बजे टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम तय था। इसके बाद उनका एक रोड शो और जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वहीं टाटा नगर स्टेशन पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेशन परिसर को सुंदर ढंग से सजाया गया है और वंदे भारत ट्रेन भी तैयार खड़ी है। इसके साथ ही अतिथियों के बैठने के लिए भी शानदार व्यवस्था की गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)