Friday, March 14, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदुनियाPM Modi US Visit: पीएम मोदी के नेतृत्व में योग दिवस में...

PM Modi US Visit: पीएम मोदी के नेतृत्व में योग दिवस में भाग लेंगी ये मशहूर हाॅलीवुड सिंगर

वाशिंगटन: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए अमेरिका में तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए जोरदार तैयारियां कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा (PM Modi US Visit) पर आ रहे हैं। मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका मैरी मिल्बेन अपने न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी शो में परफॉर्म करेंगी। यह जानकारी शनिवार को जारी विज्ञप्ति में दी गई।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका (PM Modi US Visit) के दौरे पर रहेंगे। विज्ञप्ति के अनुसार, मिल्बेन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (यूएनएचक्यू) के उत्तरी लॉन में 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेंगी। अभिनेत्री मिल्बेन का कहना है कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष सबा कोरोसी, संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज और न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi US Visit) का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

ये भी पढ़ें..America ने माना, हिंद प्रशांत की सुरक्षा और समृद्धि में भारत की अहम भूमिका

मिल्बेन का कहना है कि वह भारत के प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा (PM Modi US Visit) को लेकर उत्साहित और उत्साहित हैं। यह यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों का पर्व है। यह दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों का संगम है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी देशों की आत्मीयता का सर्वोच्च उदाहरण है।

राष्ट्रगान व भजन गाकर लोकप्रिय हुईं मैरी –

अभिनेत्री मिल्बेन (38) अफ्रीकी मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। मिलबेन भारत के राष्ट्रगान-जन गण मन… और भजन-ओम जय जगदीश हरे… को अपनी आवाज देकर भारतीयों के बीच लोकप्रिय हो गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए अमेरिकी संसद की संचालन समिति द्वारा मिल्बेन को आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। मिल्बेन को अगस्त 2022 में भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें