spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डपीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, महिला हिरासत में

पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, महिला हिरासत में

Mumbai : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को मुंबई पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया है।आरोपित महिला से पूछताछ चल रही है। मुंबई पुलिस ने इस धमकी भरे कॉल की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दी है।

धमकी देने वाली महिला को लिया गया हिरासत में           

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि, मुंबई पुलिस सेंट्रल कंट्रोल रूम में एक महिला कॉलर ने फोन कर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मारने की योजना बनाई गई है। इसके बाद महिला कॉलर ने फोन कट कर दिया था। इस कॉल की जांच की गई और इस सिलसिले में एक महिला शीतल चव्हाण को हिरासत में लिया गया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर धमकी भरे कॉल की सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें : संविधान की किताब हाथ में लेकर प्रियंका ने ली शपथ, पहली बार हुआ ऐसा

मुंबई पुलिस को मिल रहे थे धमकी भरे मैसेज  

महाराष्ट्र में इस समय नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है। राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री का आगमन होने वाला है। इसी वजह से मुंबई पुलिस धमकी भरे फोन कॉल को लेकर अलर्ट हो गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें