Maharashtra: मुंबई पहुंचे पीएम मोदी, देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

24

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई दौरे पर पहुंच चुके हैं। वे मुंबई को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे साथ ही बीएमसी चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वे बांद्रा कुर्ला काॅम्प्लेक्स में रैली को भी संबोधित करेंगे। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले व अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया।

मुंबई दौरे में प्रधानमंत्री दो मुंबई मेट्रो लाइनों के दूसरे चरण, बृहन्मुंबई नगर निगम की कई परियोजनाओं के साथ ही लाभार्थी योजना का उद्घाटन करेंगे और गुंदावली स्टेशन से हवाई अड्डे स्टेशन तक मेट्रो में सफर करेंगे।

ये भी पढ़ें..डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का दावा, कबीले के सरदार की तरह…

पीएम का बीकेसी में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति व फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान वे मेगा रैली को भी संबोधित करेंगे, जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के शीर्ष नेता व केंद्रीय मंत्रिगण उपस्थित रहेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)