प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

Mann Ki Baat: UP सरकार के पौधरोपण अभियान की PM मोदी ने की तारीफ, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

cm-yogi-pm-modi Mann Ki Baat: लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ’मन की बात’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 30.21 करोड़ वृक्षारोपण अभियान की सराहना की। इस अभियान के बारे में बात करते हुए उन्होंने इसे जनभागीदारी और जनजागरूकता का एक बेहतरीन उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री के ’मन की बात’ सुनी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दिन में 30 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। यह अभियान राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया और वहां के लोगों द्वारा पूरा किया गया। हम सभी को पेड़ लगाने और पानी बचाने के प्रयासों का हिस्सा बनना चाहिए। प्रधानमंत्री द्वारा वृक्षारोपण अभियान की सराहना किये जाने पर मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से यहां वृक्षारोपण एक ’जन आंदोलन’ का रूप ले चुका है। हम सभी हरित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर भी 05 करोड़ पौधे रोपित करने का संकल्प लिया गया है। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने पिछले 06 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 136 करोड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी लकीर खींची है। सरकार अगले पांच साल में 175 करोड़ पौधे लगाने के मिशन में जुटी है। इस साल भी सरकार का लक्ष्य 35 करोड़ पौधे लगाने का है। इसमें से 22 जुलाई को 30.21 करोड़ पौधे लगाए गए हैं और 15 अगस्त को 05 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि प्रदेश के सबसे शुष्क क्षेत्र बुन्देलखण्ड के सात जिलों में करीब पांच करोड़ पौधे लगाये गये हैं। ये भी पढ़ें..सुलतानपुर की प्रतिभा श्रीवास्तव ने विश्व पटल पर किया नाम रोशन,...

पीएम बोले-काशी में बढ़े पर्यटक

’मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने लोगों में तीर्थयात्रा के प्रति बढ़ती भावना की भी सराहना की। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए एक साल में 10 करोड़ लोग काशी आ रहे हैं। इसके अलावा मथुरा, अयोध्या में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। इससे लाखों गरीब लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)