Home दिल्ली PM मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन

PM मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन

Pandit Deendayal Upadhyay : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) की जयंती पर नमन किया साथ ही उन्होंने एक्स हैंडल पर एक वीडियो अपलोड कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन प्रसंगों को लेकर चर्चा की।

एक्स पर किया पोस्ट          

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”महान राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अंत्योदय की उनकी अवधारणा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अमूल्य भूमिका निभाने वाली है। देश के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अविस्मरणीय रहेगा।”

pm-modi-post-on-x

बता दें, इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ” एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर पर शत्-शत् नमन।” भाजपा ने उनका पुण्य स्मरण करते हुए एक और पोस्ट की। इसमें देशवासियों का आह्वान किया, ” अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को भाजपा सदस्यता महाअभियान का हिस्सा बनें। 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल करें, भाजपा का सदस्य बनें।”

ये भी पढ़ें: Haryana Elections 2024: हरियाणा के चुनावी रण आज उतरेंगे पीएम मोदी, गोहाना में करेंगे रैली

बीजेपी की वेबसाइट पर दिया गया विवरण    

भाजपा की वेबसाइट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) के जीवन पर विस्तार से चर्चा की गई है। साथ ही इसमें जानकारी दी गई है कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सन 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे। एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वह एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version