देश Featured टॉप न्यूज़

Mann ki Baat में पीएम मोदी बोले-रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने देश को एक सूत्र में बांधा

Mann ki Baat, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 109वें एपीसोड में जनमानस से जुड़ते हुए महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता से उठाया। पीएम मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह और उसमें नारी शक्ति के प्रदर्शन का विशेष रूप से उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने संबोधन में अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भी ज्रिक किया है। इसके अलावा अर्जुन पुरस्कार पाने वाली बेटियों की उपलब्धियों की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि 13 महिला एथलीट को इस बार पुरस्कृत किया गया है। बदलते भारत में देश की बेटियां हर क्षेत्र में कमाल कर रही हैं।

Mann ki Baat: पीएम ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां कीं साझा 

बता दें कि पीएम मोदी ने हर बार की तरह जनता के साथ इस बार भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। साल 2024 के पहले एपिसोड 'मन की बात' में प्रधानमंत्री ने कहा कि दो दिन पहले देश ने 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस साल सुप्रीम कोर्ट भी अपने 75 साल पूरे करने जा रहा है। हमारे लोकतंत्र के ये त्योहार भारत को मजबूत करते हैं। भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की तस्वीरों को जगह पीएम ने कहा भारत का संविधान काफी मंथन के बाद तैयार किया गया था, इसलिए इसे जीवंत दस्तावेज कहा जाता है। इस संविधान की मूल प्रति के तीसरे अध्याय में भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का वर्णन किया गया है। यह भी काफी दिलचस्प है कि संविधान के तीसरे अध्याय की शुरुआत में संविधान निर्माताओं ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की तस्वीरों को जगह दी है। भगवान राम का शासन हमारे संविधान निर्माताओं का मुख्य स्रोत था। ये भी पढ़ें..Bihar New Cabinet List: नई सरकार में इन 8 लोगों को मिली मंत्री पद की जगह, देखें यहां पूरी लिस्ट

देशवासियों ने जलाई राम ज्योति-पीएम

पीएम ने कहा 22 जनवरी को देशवासियों ने राम ज्योति जलाई और दिवाली मनाई। इस दौरान लोगों ने सफाई अभियान में भी हिस्सा लिया। सामूहिकता की ये भावना बंद नहीं होनी चाहिए। यही भावना हमारे देश को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने कहा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा ने देश के करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांध दिया। सबकी भावना एक, सबकी भक्ति एक, सबके हृदय में राम हैं। आखिर में प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को छात्रों के साथ होने वाले संवाद कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा से लोगों को जुड़ने का आग्रह किया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)