देश Featured दिल्ली टॉप न्यूज़

Mann Ki Baat में बोले PM मोदी- भारत की बेटियां अब अंतरिक्ष को भी दे रही चुनौती

Mann Ki Baat Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार) अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 104वें एपिसोड में अपने विचार साझा किए। इस दौरान पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि मिशन चंद्रयान नारी शक्ति से जुड़ा है। पीएम मोदी ने मिशन चंद्रयान को नए भारत की भावना का प्रतीक बताया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अपनी कविता भी पढ़ी।

सफलता के कुछ सूरज चंद्र पर भी उगते हैं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, चंद्रयान की सफलता बहुत बड़ी है। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। चंद्रयान की सफलता ने बता दिया कि सफलता के कुछ सूरज चंद्रमा पर भी उगते हैं। चंद्रयान नए भारत की भावना का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना भी जानता है। मिशन चंद्रयान को नारी शक्ति से जोड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की बेटियां अब अनंत माने जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' के 104वें संस्करण में लाल किले से दिए अपने भाषण को याद किया। ये भी पढ़ें..IBSA World Games: अंग्रेजी सरजमीं पर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम को PM मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने पढ़ी अपनी कविता...

इसमें उन्होंने महिलाओं के नेतृत्व में विकास की बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के मिशन चंद्रयान से कई महिला वैज्ञानिक जुड़ी हैं। उन्होंने परियोजना निदेशक और परियोजना समन्वयक की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मिशन चंद्रयान की सफलता का श्रेय सभी के प्रयासों को दिया जाना चाहिए। इसमें कई सेक्टरों ने अपनी भूमिका निभाई है। सबके प्रयास का यह मंत्र आने वाले समय में अनगिनत सफलताएं हासिल करेगा। इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी कविता पढ़ी... आसमान में सिर उठाकर घने बादलों को चीरकर रोशनी का संकल्प ले अभी तो सूरज उगा है दृढ़ निश्चय के साथ चलकर हर मुश्किल को पार कर घोर अंधेरे को मिटाने अभी तो सूरज उगा है

पीएम मोदी ने दी भारतीय टीम को बधाई

Mann Ki Baat में कार्यक्रम में पीएम मोंदी ने भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की जीत पर बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर लिखा, IBSA विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को बधाई! एक स्मरणीय उपलब्धि जो हमारी महिला खिलाड़ियों की अदम्य भावना और प्रतिभा का उदाहरण है। भारत को आप पर गर्व है। आपकी उपलब्धी से पूरा देश गर्व से झूम रहा है ! (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)