देश Featured दिल्ली

PM मोदी Mann Ki Baat के 104वें एपिसोड में आज देशवासियों से शेयर करेंगे अपने विचार

Mann Ki Baat Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी आज 27 अगस्त 2023 रविवार को मन की बात (Mann Ki Baat) रेडियो कार्यक्रम के 104वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। मन की बात के जरिए पीएम मोदी देशवासियों से अपने विचार शेयर करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे किया जाएगा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हर चीज की तरह इस बार भी रात 11 बजे बनें और भारत की प्रेरक जीवन यात्राओं से परिचित हों।

3 अक्टूबर 2014 को हुई थी मन की बात की शुरुआत

बता दें कि पीएम मोदी ने 103वें एपिसोड में मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत की। मन की बात की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी। 30 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी ने इसका 100वां एपिसोड पूरा किया। यह कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, ऑल इंडिया रेडियो वेबसाइट और न्यूजोनएयर मोबाइल ऐप पर भी प्रसारित किया जाएगा। इसे ऑल इंडिया रेडियो, डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। ऑल इंडिया रेडियो हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित करेगा। ये भी पढ़ें..PM मोदी आज B20 शिखर सम्मेलन में वर्ल्ड के दिग्गजों को करेंगे संबोधित

B20 summit India 2023 को भी करेंगे संबोधित

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त को दोपहर नई दिल्ली में बी20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी इस समिट में हिस्सा ले रहे बिजनेस जगत के दिग्गजों को संबोधित करेंगे। B20 शिखर सम्मेलन भारत B20 इंडिया विज्ञप्ति पर विचार-विमर्श और चर्चा करने के लिए दुनिया भर के नीति निर्माताओं, व्यापारिक नेताओं और विशेषज्ञों को एक साथ लाता है। बी20 इंडिया विज्ञप्ति में जी20 को प्रस्तुत की जाने वाली 54 सिफारिशें और 172 नीतिगत कार्रवाइयां शामिल हैं। यह वैश्विक व्यापार समुदाय के साथ आधिकारिक G20 संवाद मंच है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)