Saturday, March 29, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदुनियाBRICS Summit: PM मोदी ने ब्रिक्स के विस्तार को भारतीय अवधारणा ’वसुधैव...

BRICS Summit: PM मोदी ने ब्रिक्स के विस्तार को भारतीय अवधारणा ’वसुधैव कुटुंबकम’ से जोड़ा, कही ये बात

brics-summit-2023

BRICS Summit: जोहान्सबर्गः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह ब्रिक्स के विस्तार को वसुधैव कुटुंबकम की भारतीय अवधारणा से जोड़ा हैं। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के तीसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री और सेनेगल के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देश और ब्रिक्स प्लस शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले मित्र राष्ट्र बहुध्रुवीय दुनिया को मजबूत करने में योगदान दे सकते हैं।

लैटिन अमेरिका से मध्य एशिया तक, पश्चिम एशिया से दक्षिण-पूर्व एशिया तक, इंडो पैसिफ़िक से इंडो अटलांटिक तक, भारत सभी देशों को एक परिवार के रूप में देखता है। ’वसुधैव कुटुंबकम’ अर्थात संपूर्ण विश्व एक परिवार है की भारतीय अवधारणा हजारों वर्षों से भारतीय जीवनशैली का आधार रही है। यही भारत की जी-20 की अध्यक्षता का मूल मंत्र भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने अफ्रीका के साथ संबंधों को अत्यधिक महत्व दिया है। हमने अफ्रीका में 16 नए मिशन खोले हैं। आज भारत अफ्रीका का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और पांचवां सबसे बड़ा निवेशक है। अफ्रीका में शांति बहाल करने के लिए करीब 4,400 भारतीय शांतिरक्षक तैनात हैं। हम आतंकवाद और समुद्री डकैती के खिलाफ लड़ाई में अफ्रीका के साथ काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..Asia Cup 2023: राहुल-श्रेयस को लेकर कपिल देव का बड़ा बयान,…

भारत के प्रधानमंत्री ने विश्व नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें भी कीं। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर उन्होंने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की बात कही गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने भी द्विपक्षीय बैठक की। ईरान को ब्रिक्स समूह का नया सदस्य घोषित किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें