PM मोदी ने काशी में किया स्वर्वेद महामंदिर धाम का उद्घाटन, जानें इसकी खास बातें

11

Swarved Mahamandir Dham: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काशी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को दुनिया के सबसे बड़े मनोरम योग केंद्र स्वर्वेद महामंदिर धाम का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि यह मंदिर करीब 35 करोड़ की लागत से बना है और इसमें करीब 24 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है।

18 साल पहले शुरू हुआ था महामंदिर का निर्माण

विशेषज्ञों ने बताया कि मंदिर की वास्तुकला अद्भुत नमूना है। 64 हजार वर्ग फीट में बन रहे सात मंजिला महामंदिर का निर्माण करीब 18 साल पहले शुरू हुआ था। अब मंदिर में स्वर्वेद की चौपाइयां अंकित की जा रही हैं। मुख्य गुंबद 125 पंखुड़ियों वाले विशाल कमल के फूल जैसा है। गुजरात में जीआरसी तकनीक से बनाए जा रहे नौ गुंबद नौ कमल की तरह होंगे। स्वर्वेद महामंदिर को देश का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र भी माना जाता है। महामंदिर परिसर में सद गुरुदेव की 100 फीट ऊंची बलुआ पत्थर की प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी। मंदिर से जुड़े संतों ने बताया कि 350 से ज्यादा कारीगर तीन लाख वर्ग फीट में गुलाबी पत्थरों को तराशने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें-Himachal Pradesh: शीतकालीन सत्र से पहले सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी भाजपाए

एक झलक को दुनिया भर के अनुयायी उत्सुक

प्राचीन वास्तुकला के समन्वय से बन रहे इस दिव्य आध्यात्मिक केंद्र की एक झलक पाने के लिए दुनिया भर के अनुयायी उत्सुक हैं। मंदिर के मीडिया प्रभारी इंदु प्रकाश ने बताया कि विहंगम योग संस्थान के संस्थापक सदाफल महाराज ने गहन योगाभ्यास कराया था। वहां से प्राप्त ज्ञान को पुस्तक में शामिल किया गया। उस ग्रंथ का नाम स्वर्वेद है। बाहरी दीवार पर वेद, उपनिषद, गीता, रामायण और महाभारत की 138 घटनाओं के चित्र बने हुए थे। ताकि लोग प्रेरणा ले सकें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)