देश Featured

PM Modi ने सबसे बड़े बोइंग परिसर का किया उद्घाटन, कहा- महिला पायलट के मामले में लीड कर रहा भारत

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने शुक्रवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में नए अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत, सीएम सिद्दरमैया सहित तमाम दिग्गज मौजूद रहे। 1,600 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित 43 एकड़ का यह परिसर बोइंग का अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा निवेश है।

भारत भविष्य के विमान डिजाइन करेगा

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नया केंद्र भारत और दुनिया भर में विमानन क्षेत्र को मजबूत करेगा। यह केंद्र नवाचार के केंद्र के रूप में काम करेगा और विमानन में प्रगति को आगे बढ़ाएगा। एक दिन भारत इस सुविधा में भविष्य के विमान डिजाइन करेगा। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु एक ऐसा शहर है जो आकांक्षाओं को नवाचारों और उपलब्धियों से जोड़ता है। बेंगलुरु भारत की तकनीकी क्षमता को वैश्विक मांग से जोड़ता है। बोइंग का ये नया ग्लोबल टेक्नोलॉजी कैंपस बेंगलुरु की इस पहचान को और मजबूत करेगा।

भारत महिला पायलट के मामले में कर रहा लीड

पीएम मोदी ने कहा कि हम एविएशन और एयरोस्पेस क्षेत्र में महिलाओं के लिए नए अवसर पैदा करने में भी जुटे हैं। फिर चाहे लड़ाकू पायलट हों या सिविल एविएशन, आज भारत महिला पायलट के मामले में लीड कर रहा है। मैं गर्व से कह सकता हूं कि आज भारत के 15 प्रतिशत पायलट महिला पायलट हैं और यह वैश्विक औसत से तीन गुना अधिक है। ये भी पढ़ें..Maharashtra : देश की सबसे बड़ी श्रमिक आवासीय परियोजना राष्ट्र को समर्पित, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन मोदी ने कहा कि यह परिसर 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के संकल्प को मजबूत करता है। यह कैंपस भारत की क्षमताओं पर दुनिया के विश्वास को भी मजबूत करेगा। इसी सेंटर में भारत भविष्य के विमान भी डिजाइन करेगा. उन्होंने कहा कि यह सुविधा वैश्विक प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और नवाचार, डिजाइन और मांग को आगे बढ़ाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह सुविधा मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड के संकल्प को मजबूत करती है।

पर्यटन क्षेत्र भी बहुत तेजी से हो रहा विकास 

मोदी ने कहा, भारत का पर्यटन क्षेत्र भी बहुत तेजी से विकास कर रहा है। नई संभावनाएं बन रही हैं। भारत में इतनी संभावनाएं हैं, इसलिए हमें तेजी से भारत में एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाना होगा। भारत में एमएसएमई का एक मजबूत नेटवर्क है। भारत में बहुत बड़ा टैलेंट पूल है। भारत में एक स्थिर सरकार है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)