फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मनित किए गए PM मोदी, बने पहले भारतीय प्रधानमंत्री

20

PM Modi France Visit

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं। गुरुवार को जब पीएम मोदी फ्रांस पहुंचे तो ओरली हवाई अड्डे पर एलिजाबेथ ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पीएम मोदी के फ्रांस में कदम रखते ही वहां स्वागत में भारतीयों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। अब पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मनित किया गया। यह उपलब्धि पाने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।

प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया जाता है लीजन ऑफ ऑनर 

बता दें कि लीजन ऑफ ऑनर दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया जाता है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली और वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स समेत अन्य शामिल हैं। फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने के बाद मोदी ने ट्वीट किया, “आज शाम एलिसी पैलेस में मेरी मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और श्रीमती मैक्रों को धन्यवाद।”

ये भी पढ़ें..PM Modi France visit: फ्रांस में पीएम मोदी की दहाड़, बोले- नई विश्‍व व्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत

PM मोदी भारतीय समुदाय को किया संबोधित

इसके अलावा पीएम मोदी ने फ्रांस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की भूमि भी एक बड़े बदलाव का गवाह बन रही है. इसकी कमान भारत के युवाओं और बहनों-बेटियों के पास है। आज पूरा विश्व भारत के प्रति नई आशा, नई आशा से भरा हुआ है। ये उम्मीद अब ठोस नतीजों में बदल रही है। भारत की एक महत्वपूर्ण ताकत भारत का मानव संसाधन है और यह संकल्पों से भरा हुआ है।

यह भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूती से कदम मिलाकर चल रहा है। भारत अब समस्याओं का स्थायी समाधान कर रहा है। मैं एक संकल्प लेकर निकला हूं, मेरा कण-कण, क्षण-क्षण देशवासियों के लिए है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया का 46 प्रतिशत रियल टाइम डिजिटल लेनदेन भारत में हो रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)