Featured राजनीति

Mulayam Singh Yadav: पीएम मोदी ने मुलायम सिंह के निधन पर जताया शोक, भावुक होकर शेयर कीं कई तस्वीरें

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मुलायम सिंह से जुड़ी कई स्मृतियां ट्विटर पर साझा की है। मोदी ने कहा- 'मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉक्टर लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

ये भी पढ़ें..मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक, सीएम ने जताया दुख

https://twitter.com/narendramodi/status/1579328694711365633?s=20&t=KJwXQ3RQo1WUq77DNDMOrw

प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे ट्वीट में कहा कि मुलायम सिंह यादव जी (Mulayam Singh Yadav)ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। रक्षामंत्री के रूप में उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे।

https://twitter.com/narendramodi/status/1579329448390037504?s=20&t=KJwXQ3RQo1WUq77DNDMOrw

मोदी ने कहा कि जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बातचीत हुईं। हम दोनों की घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक रहता था। उनका निधन मुझे पीड़ा देता है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना हैं। ओम् शांति।

https://twitter.com/narendramodi/status/1579328957404819457?s=20&t=KJwXQ3RQo1WUq77DNDMOrw

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा नेता मायावती ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के व्योवृद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन हो जाने की खबर बेहद दुखद है। उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और तीन बार यूपी के सीएम रहे मुलायम सिंह यादव का आज सुबह मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें यूरिन संक्रमण, ब्‍लड प्रेशर की दिक्‍कत और सांस लेने में तकलीफ की वजह से दो अक्‍टूबर को मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। नौ दिन तक मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहने के बाद नेताजी ने सोमवार सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)