Friday, March 14, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशPM Modi की बुलंदशहर को 21 हजार करोड़ की सौगात, बोले-हमारा लक्ष्य...

PM Modi की बुलंदशहर को 21 हजार करोड़ की सौगात, बोले-हमारा लक्ष्य 2027 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना

बुलंदशहरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश को करीब 21 हजार करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ जिले से संबंधित 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास। इस अवसर पर पीएम मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू खुर्जा और न्यू रेवाड़ी के बीच 173 किलोमीटर रेलखंड पर मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

PM Modi: 2027 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना

पीएम मोदी ने बुलंदशहर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन हुए। आज मुझे जनता जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला। प्रतिष्ठा का कार्य पूरा हो चुका है। राष्ट्र स्थापना का कार्य पूरा करना है। हमारा लक्ष्य 2027 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। लक्ष्य बड़ा है तो उसके लिए हर साधन जुटाना होगा। सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उत्तर प्रदेश के विकास के बिना भारत का विकास संभव नहीं है। इसके लिए कृषि, विज्ञान, उद्योग जैसी हर शक्ति को जागृत करना होगा।

ये भी पढ़ें..PM Modi बुलंदशहर से फूकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल, 20 हजार करोड़ की देंगे सौगात

सड़क मार्ग से दिल्ली से बुलंदशहर पहुंचे थे पीएम मोदी

कार्य्रक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उप्र के 25 करोड़ जनमानस की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से स्वागत अभिनंदन करता हूं। उप्र आज देश के विकास की प्रक्रिया के साथ तेजी से बढ़ता हुआ राज्य है। यह सब प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संभव हो पा रहा है। हम सबका सौभाग्य है कि मोदी जैसा नेतृत्व हम सबको प्राप्त हो रहा है। मौसम की विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से दिल्ली से बुलंदशहर पहुंचे हैं।

कार्यक्रम में नेता रहे मौजूद

इससे पहले कभी कोई प्रधानमंत्री ऐसे नहीं आया होगा। अयोध्या का कार्यक्रम पूरे भारत एवं दुनिया ने देखा है। उसके तुरंत बाद बुलंदशहर आए और उत्तर प्रदेश को 21 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं। पहले मीटर गेज को ब्राड ग्रज करने में भी दिक्कत होती थी। आज नई-नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (आर) वीके सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें