प्रदेश Featured महाराष्ट्र

पीएम मोदी लता मंगेशकर की अंत्येष्टि में हुए शामिल, पार्थिव शरीर पर अर्पित किया श्रद्धासुमन

मुंबईः स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिये रविवार शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंबई पहुंचे। जहां शिवाजी पार्क जाकर उन्होंने लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और अंत्येष्टि में शामिल हुये। यहां राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही है।

प्रधानमंत्री ने रविवार सुबह उनके निधन के बाद अपने राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर मुंबई जाने का फैसला किया। महाराष्ट्र के राज्यपाल ने उनके आगमन के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी। मुंबई के शिवाजी पार्क में भारत रत्न लता मंगेशकर को अंतिम विधाई दी जा रही है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत सभी राजनेता और अन्य हस्तियां मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें..Punjab Election: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा, राहुल गांधी ने लगाई अंतिम मुहर

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन चौपाल कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुये कहा था कि आज हमारी लता दीदी हमें छोड़ कर चली गईं। उनके कंठ को मां सरस्वती का आशीर्वाद था। उनके जैसे अनेक लोग गर्व से कहेंगे कि लता दीदी को उन्होंने करीब से देखा है। दुनिया भर में लता दीदी के चाहने वाले हैं और इस खालीपन को कभी भरा नहीं जा सकेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)