Sunday, October 6, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeछत्तीसगढ़‘हम शपथ लेते हैं कि...’ इस राज्य ने गढ़ा कीर्तिमान, लिम्का बुक...

‘हम शपथ लेते हैं कि…’ इस राज्य ने गढ़ा कीर्तिमान, लिम्का बुक में दर्ज हुआ नाम

environmental-protection-pledge

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 1 जून को 12 लाख 38 हजार 116 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है. शपथ का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड द्वारा मिशन जीवन कार्यक्रम के तहत दिनांक 1 जून 2023 को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी के माध्यम से जागरूकता लाने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड, ईआईएसीपी की यह एक अभिनव पहल थी, जिसमें एक ही दिन में शपथ का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके दैनिक जीवन में परिवर्तन लाना था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता से पर्यावरण संरक्षण बोर्ड के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि यह महज संकल्प नहीं बल्कि एक जन अभियान है, जो नए छत्तीसगढ़ में कीर्तिमान स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री की अपील का असर हुआ और राज्य के हर वर्ग के लोगों ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक दिन में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।

यह भी पढे़ंः-Chhattisgarh: शरीर पर राम नाम, सिर पर मोरपंख… यहां कण-कण में बसे श्रीराम

लिम्का बुक में दर्ज हुआ रायपुर का नाम –

रायपुर जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा शपथ लेने का विश्व रिकॉर्ड टूटा और मंडल ने 1 लाख 75 हजार 209 शपथ लेकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने शपथ ग्रहण कर इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड व वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड के अध्यक्ष सुब्रत साहू ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया और बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी. बोर्ड के सदस्य सचिव आरपी तिवारी ने इस जनभागीदारी में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें